वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

खेल

कोलंबो 

श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम को अब एक रेगुलर कैप्टन मिल गया है। वनडे और टी20 टीम की कमान कुसल मेंडिस को दी गई है। नए अंतरिम प्रशासन के तहत नवनियुक्त चयन पैनल ने सोमवार 25 मई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का ऐलान किया। श्रीलंका की टीम को वेस्टइंडीज के दौरे पर दो टेस्ट, 3 वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम के कप्तान अभी भी धनंजय डिसिल्वा ही हैं। हालांकि, बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस को उप कप्तान बनाया गया है। कमिंदु मेंडिस सीमित ओवरों की दोनों टीमों के भी उपकप्तान हैं। मेंडिस, जिन्होंने पहले 17 ODI मैचों में देश की कप्तानी की थी, अब 50 ओवर के फॉर्मेट और T20I दोनों की कप्तानी संभालेंगे। उन्होंने क्रमशः चरित असलांका और दासुन शनाका की जगह ली है।

बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदरा और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा के रूप में टेस्ट टीम में दो ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। सीमित ओवरों की टीम में लंबे कद के दाएं हाथ के बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले को भी जगह मिली है जिन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड 'ए' टीम के खिलाफ शतक बनाने के बाद चुना गया है।

पिछले टी20 विश्व कप में टीम की अगुआई करने वाले दासुन शनाका को केवल टी20 टीम में जगह मिली है जबकि उनके पूर्ववर्ती चरिथ असलंका को केवल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को टी20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने पिछले श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था (जब श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया था)। श्रीलंका की टीम आज यानी मंगलवार 26 मई को वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना होगी।

श्रीलंका की टीमें इस प्रकार हैं

टेस्ट टीम: पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, निशान मदुशंका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), सोनल दिनुशा, कुसल मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा, कसुन राजिथा।

ODI टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), जनिथ लियानागे, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस (VC), मिलन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुश्का, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और प्रमोद मदुशंका।

T20I टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लसिथ क्रूसपुले, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दासुन शनाका, मिलन रथनायके, दुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो और नुवान तुषारा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry