भोपाल
राज्य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्प कनेक्शन आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के कार्यक्षेत्र में किसानों को अब मात्र 5 रूपये के प्रारंभिक शुल्क में नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब तक 01 लाख 10 हजार 478 कृषि पम्प कनेक्शन उपलब्ध करा दिये गये हैं।
भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9 हजार 305 गावों में 85 हजार 362 कृषि पम्प उपभोक्ताओं ने तथा ग्वालियर रीजन के 8 जिलों के 7 हजार 284 गावों में 25 हजार 116 कृषि पम्प उपभोक्ताओं ने 5 रूपये में नवीन कनेक्शन योजना का लाभ उठाया है। कंपनी द्वारा कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए ऐसे कृषक जिनके खेत विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं, उनको प्रारंभिक शुल्क 5 रूपये में स्थाई कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किये जा रहे हैं। कनेक्शन की शेष शुल्क राशि का भुगतान मासिक देयकों के साथ किश्तों में लिया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि आवेदक 5 रूपये में नवीन कनेक्शन के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत केन्द्र/जोन अथवा कंपनी के कॉल सेन्टर नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

