जालंधर.
जालंधर का चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में Gurpreet Kaur भावुक नजर आईं। वीडियो में उन्होंने ट्रोलर्स पर भड़कते हुए कहा कि एक घटना के बाद उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।
वीडियो में रोते-बिलखते हुए गुरप्रीत कौर का कहना है कि वह लंबे समय तक चुप रहीं और उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन एक वीडियो के कारण लोगों ने उनके बारे में गलत धारणाएं बना लीं। बता दें कि गुरप्रीत ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह उसे गुरबाणी और गुरसिखी से जुड़े शब्द सिखाती नजर आ रही थीं।
गुरप्रीत का आरोप है कि बच्चे को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा, यहां तक कि लड़कियां भी भद्दे Comments करने से पीछे नहीं हट रही। गुरप्रीत ने कहा कि बच्चे को लेकर की जा रही टिप्पणियों से उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा पहुंची है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
