आखिरी क्वार्टर में भारत का दमदार कमबैक, पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची टीम

खेल

काकामिगाहारा

 भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने अंडर-18 पुरुष एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आखिरी क्वार्टर तक 2-3 से पीछे चल रही भारत टीम ने मैच के आखिरी मिनटों में अटैकिंग खेल दिखाते हुए 3 गोल मारे और जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम का शनिवार को फाइनल में मेजबान जापान से सामना होगा।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिखा धोखा
इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मैच के तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बुली से सीधे गोल किया। इसके बाद पाकिस्तान खिलाड़ी के जश्न पर सवाल उठ रहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने स्टीक को को जमीन पर फेंका। हॉकी में बुली का इस्तेमाल खेल को दोबारा शुरू करने के लिए किया जाता है। जब किसी कारण से खेल रोका जाता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल भावना दिखाते हुए गेंद को विपक्षी टीम की ओर वापस भेज देते हैं। पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया और गोल दाग दिया।

मैच में देखने को मिली कांटे की टक्कर
मैच की शुरुआत में दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। आशीष तानी पूर्ति ने 12वें मिनट में भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल दिखाया और 27वें मिनट में अपना पहला गोल किया। पाकिस्तान के लिए ये गोल अदील ने किया था।

तीसरे क्वार्टर में दोनों तरफ से जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। भारत ने 35वें मिनट में बढ़त हासिल की जब शाहरुख अली (35वें मिनट) ने तेज पासिंग का फायदा उठाया और गेंद को नेट में डाल दिया। पाकिस्तान ने दो मिनट बाद ही 37वें मिनट में मुहम्मद फरहान असलम के फील्ड गोल से जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान को 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उजैर अहमद कुरैशी ने गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ पाकिस्तान की बढ़त तीसरे क्वार्टर के आखिर में 2-3 हो गई।

आशीष तानी ने चार गोल दागे
भारत ने आखिरी क्वार्टर में जबरदस्त हमला किया। 49वें मिनट में आशीष तानी पूर्ति ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर से शानदार ड्रैगफ्लिक मारकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। भारत ने अगले कुछ मिनटों में पूरी तरह से दबदबा बनाया और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। 53वें मिनट में, आशीष ने एक और शानदार पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। आशीष (56वें मिनट) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और अपना चौथा गोल करते हुए टीम को 5-3 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry