स्टूडेंट्स ध्यान दें! पंजाब शिक्षा विभाग ने जारी किया अहम शेड्यूल, छुट्टियों के बीच बड़ा अपडेट

राज्य

चंडीगढ़.

नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों का पाठ्यपुस्कों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए  N.C.E.R.T. कितावों को बांटने की प्रक्रिया शुरू करते हुए डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।

विभाग द्वारा 9 से 17 जून तक अलग-अलग स्कूल क्लस्टर्स को फेज में बुक्स मुहैया करवाई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। जिला शिक्षा अधिकारी (UT) द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी क्लस्टर इंचार्ज प्रिंसिपलों को तय तारीखों पर अपने स्कूलों के दाखिला आंकड़ों और अधिकार क्षेत्रों सहित किताबें प्राप्त करने के लिए कहा गया है। 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए सब्जेक्ट-वाइज गिनती भी मुहैया करवाना जरूरी होगा ताकि जरूरत के अनुसार बुक्स का डिस्ट्रीब्यूशन पक्का किया जा सके। विभाग ने क्लस्टर हेड्स को बुक्स रिसीव करने के लिए एक टीचर और दो ग्रुप-D कर्मचारियों सहित कितावें प्राप्त करने के लिए पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह किताबें सेक्टर-18 के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बांटी जाएंगी।

इसके बाद क्लस्टर हेड अपने अंडर आने वाले स्कूलों में किताबें पहुंचाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किताबें समय पर मिलने से स्टूडेंट्स को सेशन के शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में मदद मिलेगी और सीखने का प्रोसेस अच्छे से आगे बढ़ेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry