रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही रेलवे सरकारी नौकरी में बड़ा बदलाव करने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरआरबी भर्ती प्रक्रियाओं में ज्यादा पारदर्शिता, सटीकता और तकनीक आधारित सिस्टम लागू करने पर जोर दिया है ताकि भर्तियों के काम में तेजी आए। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने बताया कि जल्द ही रेलवे की भर्ती परीक्षाएं TBT मोड में आयोजित की जाएंगी।
दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आधुनिक तकनीक का अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इसमें कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के बजाय TBT मोड में कराना भी शामिल है। रेल मंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के लिए टीबीटी मोड का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा, जबकि विभागीय परीक्षाएं CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में होंगी।
TBT मोड क्या है? जो रेलवे भर्ती परीक्षा में होगा लागू
TBT मोड का फुल फॉर्म टैबलेट-बेस्ड टेस्ट है। यह एक ऐसा डिजिटल एग्जाम सिस्टम है, जिसमें उम्मीदवारों एग्जाम सेंटर पर कंप्यूटर की जगह टचस्क्रीन टैबलेट मिलेगा। क्वेश्चन पेपर टैबलेट पर खुलता है, जहां उम्मीदवार सवाल पढ़कर स्क्रीन पर टच करके जवाब चुनते हैं।
एक साल में 43000 से ज्यादा नौकरियां दीं
समीक्षा बैठक के बाद जानकारी दी गई कि वित्त वर्ष 2025-26 में 43,781 उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई। भारतीय रेलवे ने व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी-आधारित प्रक्रिया के जरिए भर्ती में तेजी लाई है। भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए, छह प्रमुख कैटेगरी में 47,084 वैकेंसी के लिए भर्ती
प्रक्रिया पूरी करके 43,781 उम्मीदवारों को नौकरी दी है। इनमें-
असिस्टेंट लोको पायलट- 18,799 पद
टेक्नीशियन- 14,298 पद
सब-इंस्पेक्टर- 452 पद
कॉन्स्टेबल- 4,208 पद
जूनियर इंजीनियर (JE)/DMS/CMA- 7,951 पद
पैरामेडिकल- 1,376 पद
युवाओं को भा रहा सालाना रेलवे भर्ती कैलेंडर
रेल मंत्री ने कहा कि युवाओं को रेलवे का सालाना भर्ती कैलेंडर काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा तिमाही आधार पर रिक्तियों की जानकारी करने की व्यवस्था को उम्मीदवारों ने काफी पसंद किया है। इससे रेलवे भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को पहले से प्लानिंग करने में मदद मिलती है और भर्ती प्रक्रिया अधिक निश्चित व व्यवस्थित बनती है।
सालाना भर्ती कैलेंडर के तहत निकली वैकेंसी की जानकारी को उम्मीदवारों ने काफी पसंद किया है।
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री, भारत सरकार
बता दें कि हर साल लाखों उम्मीदवार रेलवे भर्ती परीक्षा देते हैं। परीक्षाएं 15 भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। रेलवे के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए मजबूत टेक्निकल सिस्मट और बेहतर तालमेल की जरूरत होती है। रेल मंत्री ने भर्ती बोर्ड को उम्मीदवारों और बाकी स्टेकहोल्डर्स से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया है ताकि अगर को गलत जानकारी फैलती है तो उसे तुरंत सही किया जा सके और उम्मीदवारों का भरोसा भर्ती प्रक्रिया पर बना रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
