SP ऑफिस के वेतन भुगतान में बड़ा फर्जीवाड़ा, ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी उजागर

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर.

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक गड़बड़ी नहीं, बल्कि बड़ा आर्थिक अपराध बनता जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस घोटाले की परतें खुलती जा रही हैं और रकम भी लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

शुरुआती जांच में साल 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपए के घोटाले का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब ताजा खुलासे में यह आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। इससे साफ है कि मामला जितना दिख रहा था, उससे कहीं ज्यादा गहरा है।

बाबू ने दो साथियों के साथ फर्जीवाड़े को दिया है अंजाम
जांच में सामने आया है कि एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में पदस्थ एक बाबू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। सैलरी नोटशीट की हार्ड कॉपी में छेड़छाड़ कर रकम का हेर-फेर किया गया, लंबे समय तक यह खेल चलता रहा।

न्यायिक रिमांड पर तीन आरोपी
मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। हालांकि जांच एजेंसियों का मानना है कि घोटाले की असली रकम अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry