नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026: छठी कक्षा में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक भरें आवेदन

राज्य

अंबाला.

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश का सपना देख रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए समय तेजी से निकल रहा है। प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कौलां के प्राचार्य अजय कुमार लिमल ने बताया कि कक्षा-6 प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए यह भी आवश्यक है कि अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अंबाला जिले के किसी विद्यालय में कक्षा पांचवीं का अध्ययन कर रहा हो।

इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभिभावक अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry