रतलाम
लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चार निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि जिले में पदस्थ 22 उपनिरीक्षकों (एसआइ) एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है।
सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। पहले से कार्यवाहक डीएसपी के रूप में सेवाएं दे रहे तीन अधिकारियों को भी नियमित डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें महिला सेल व अजाक डीएसपी अजय सारवान, ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला तथा सीएसपी जावरा युवराज सिंह शामिल हैं।
पीएचक्यू के आदेश के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी गायत्री सोनी, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गड़रिया, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गड़रिया तथा पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ पार्वती गौड़ को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत जारी आदेश में रतलाम जिले में पदस्थ 22 एसआई एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को अस्थायी रूप से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नत होने वालों में मोहम्मद अयूब खान, जयप्रकाश चौहान, दीपक कुमार मंडलोई, रेखा चौधरी, पतीराम डाबरे, मुनेन्द्रकांत गौतम, अर्जुन सिंह सेमलिया, विक्रम सिंह चौहान, रंजीत सिंगार, पिंकी अजणार (सिसोदिया), रतन सिंह, प्रेमलता खत्री (चौहान), जितेंद्र पाल सिंह जादौन, स्वराज डाबी, रविंद्र कुमार डंडोतिया, राजशेखर वर्मा, लिलियन मालवीय, रमेश कोली, चेत सिंह पारते, रंजीत सिंह मकवाना, सुमीत मिश्रा और योगेश पाटीदार शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

