झारखंड को मिलेगा अपना फिल्म इंस्टीट्यूट, एसआरएफटीआई के साथ होगा एमओयू

राज्य

रांची
 पुणे और कोलकाता के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की तरह झारखंड में भी इंस्टीट्यूट खुलेगा. रांची के सूचना भवन में यह इंस्टीट्यूट खुलने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआइ) के साथ एमओयू 22 जुलाई को होना जा रहा है. प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एसआरएफटीआइ के वीसी और झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी के बीच समझौता पर हस्ताक्षर होगा. झारखंड सरकार सूचना भवन में इंस्टीट्यूट के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध करायेगी. इंस्टीट्यूट में फिल्म मेकिंग, एक्टिंग, कंटेंट राइटिंग, एनिमेशन के कोर्स कराये जायेंगे.

झारखंड में बनने वाले फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक फिल्म शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम शुरू किये जाने की तैयारी है. संस्थान में फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए पेशेवर कलाकार, लेखक और डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार तैयार किये जायेंगे.

संस्थान में ये प्रमुख सुविधाएं और पाठ्यक्रम होंगे
    दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (एमएफए) कोर्स की पढ़ाई.
    स्क्रीन एक्टिंग (अभिनय) का विशेष विभाग.
    स्क्रीन राइटिंग (पटकथा लेखन) का विशेष विभाग.
    डॉक्यूमेंट्री सिनेमा का विशेष विभाग.
    पहले सेमेस्टर में सभी विद्यार्थियों के लिए साझा फिल्म निर्माण की बुनियादी पढ़ाई.
    फिल्म, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण.
    अनुभवी फिल्म विशेषज्ञों और अतिथि फैकल्टी द्वारा मास्टर क्लास.
    नियमित वर्कशॉप और प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा.
    इंडस्ट्री के साथ इंटरेक्शन और लाइव प्रोजेक्ट.
    अंतिम सेमेस्टर में डिग्री फिल्म और प्रोडक्शन प्रोजेक्ट.

स्क्रीन एक्टिंग में क्या सिखाया जायेगा
    कैमरे के सामने अभिनय.
    वॉयस और स्पीच ट्रेनिंग.
    चरित्र निर्माण और सीन एनालिसिस.
    इम्प्रोवाइजेशन और थिएटर प्रशिक्षण.
    ऑडिशन तकनीक.
    कैमरा, साउंड और मल्टी कैमरा शूट की समझ.
    इंडस्ट्री प्रोजेक्ट में अभिनय का अवसर.

विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
सिने कैमरा और प्रोफेशनल लेंस.
स्टूडियो और शूटिंग उपकरण.
एडिटिंग लैब.
साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो.
डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन.
हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटर.
कलर करेक्शन सुविधा.
इंडस्ट्री स्टैंडर्ड सॉफ्टवेयर.
स्क्रीनिंग थिएटर.
प्रोफेशनल माइक्रोफोन और लाइटिंग सिस्टम.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry