UP Cabinet का बड़ा फैसला, विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए यूपी कैबिनेट ने प्रदेश में विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण होगा। लगभग 333 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे से उत्तर प्रदेश की सीधी संपर्क व्यवस्था बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं तक हो जाएगी। इसके निर्माण के बाद प्रयागराज से सोनभद्र की यात्रा का समय वर्तमान लगभग साढ़े छह घंटे से घटकर करीब सवा तीन घंटे रह जाएगा। इसके अलावा 130 किलोमीटर लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। इससे दिल्ली से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश की सीमा तक निर्बाध सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। 

सरकार ने विंध्य एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। करीब 26,315 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 333 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे से शुरू होकर भदोही, मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र तक जाएगा। वहीं, 117 किलोमीटर लंबा विंध्य-पूर्वांचल स्पर लिंक मिर्जापुर में विंध्य एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, जिससे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के बीच तेज और सुगम संपर्क स्थापित होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry