भोपाल
राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से हेरिटेज इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लानके क्रियान्वयन, वर्तमान एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता स्टेट लेवल कमेटी का गठन किया है।
उल्लेखनीय है कि ओरछा को वर्ष 2027-28 के वर्ल्ड हेरिटेज साइकिल के अंतर्गत यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित किए जाने के लिए नोमिनेशन डोजियर का निर्माण कार्य प्रचलन में है। आईकॉमोस द्वारा फरवरी 2027 में प्रीलिमिनरी असेसमेंट के दौरान यह अनुशंसा की गई थी कि संबंधित धरोहर संपदा के मैनेजमेंट फ्रेमवर्क को इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान और संबंधित क्षेत्रीय योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन से सुदृढ़ किया जाए।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में अपर मुख्य सचिव संस्कृति, नगरीय विकास एवं आवास, प्रमुख सचिव वन, लोक निर्माण, आयुक्त, पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, कलेक्टर निवाड़ी, क्षेत्रीय निदेशक (मध्य क्षेत्र), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (आइएएस) सदस्य होंगे। सचिव पर्यटन को सदस्य-सचिव नामित किया गया है।
समिति द्वारा आवश्यकतानुसार विशेष आमंत्रित के रूप में विषय विशेषज्ञ एवं सलाहकार नियुक्त किए जा सकते हैं। कमेटी को सभी संबंधित विभागों की प्रचलित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करना है कि वे हेरिटेज इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान के अनुरूप एवं उसके अनुपालन में हों। साथ ही योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी करना, यूनेस्को हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्केप एचआईए अनुशंसाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना और उनका ओरछा मास्टर प्लान एवं भावी विकास योजनाओं में समावेशन सुनिश्चित करेगी।
सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रचलित एवं भावी परियोजनाओं के नियोजन, अनुमोदन एवं क्रियान्वयन में ओरछा हेरिटेज टूलकिट को अपनाना एवं उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कार्य समिति द्वारा किया जायेगा। धरोहर एकीकृत प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के मध्य नीतिगत मार्गदर्शन एवं समन्वय स्थापित करना और ओरछा की सभी परियोजनाओं के डीपीआर निर्माण एवं अनुमोदन प्रक्रिया में हेरिटेज इम्पैक्ट असेसमेंट को सम्मिलित करना सुनिश्चित करेगी। हेरिटेज इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान, हेरिटेज टूलकिट और एचयूएल की अनुशंसाओं के क्रियान्वयन में डीएटीसीसी तथा डीएमओके कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा करना जैसे कार्यों का संपादन करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
