भारत-पाक रिश्तों के बीच बड़ा संकेत! SCO Summit 2027 के लिए PM मोदी को आमंत्रित कर सकता है पाकिस्तान

देश

 नई दिल्ली
पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि SCO के सभी सदस्य देशों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष शामिल होंगे, यानी भारत भी आमंत्रित देशों में रहेगा। 

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि SCO की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत मेजबान देश के लिए सभी सदस्य देशों को आमंत्रित करना उसका दायित्व है। 

इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच मनीला में ASEAN बैठकों के दौरान संभावित मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया. पाकिस्तान के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें भारत की ओर से ऐसी किसी बैठक के अनुरोध की जानकारी नहीं है। 

मेजबान के नाते पाकिस्तान का दायित्व
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि SCO की निर्धारित प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत, मेजबान देश का यह दायित्व है कि वह संगठन के सभी सदस्य देशों को शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण भेजे।

उन्होंने कहा है कि इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसका सीध मतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री को भी औपचारिक रूप से न्योता भेजा जाएगा।

विदेश मंत्री की मुलाकात पर सस्पेंस
इसी ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच मनीला में ASEAN बैठकों के इतर संभावित मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया। हालांकि, पाकिस्तानी प्रवक्ता ने इस पर कोई ठोस जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल भारत की ओर से ऐसी किसी द्विपक्षीय बैठक के अनुरोध की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

SCO: वैश्विक राजनीति का एक बड़ा मंच
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसकी स्थापना 15 जून 2001 को बीजिंग में हुई थी। वर्तमान में इसमें भारत, पाकिस्तान, चीन और रूस समेत कुल 10 सदस्य देश शामिल हैं। कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस भी इस संगठन के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पूरे यूरोएशियाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

कैसे तय होती है सम्मेलन की मेजबानी?
SCO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट’ (CHS) है। इसकी अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच Alphabetical order के अनुसार बदलती रहती है। जो देश अध्यक्षता संभालता है, वही उस वर्ष के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करता है।

इसी क्रम के अनुसार, साल 2027 में पाकिस्तान के पास इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर होगा। पाकिस्तान की ओर से न्योता भेजने की यह कवायद अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है, लेकिन इस पर भारत का रुख क्या होगा, यह आने वाले समय में कूटनीतिक संबंधों की दिशा तय करेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry