जम्मू में आतंक का कहर, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की धर्म पूछकर हत्या से सनसनी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमला हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस से बात कर जानकारी ली. उन्होंने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और मजदूरों मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.

जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है. जहां उसने भी दम तोड़ दिया. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी ली. दोनों मजदूर की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है. 

इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी
रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है. दोनों की पहले धार्मिक पहचान की गई, फिर हिंदू होने पर गोली मार दी गई. इस घटना ने पहलगाम हमले की याद दिला दी. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसिया के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है. दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सुरक्षाबल का युद्धस्तर पर अभियान जारी है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry