लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला, UGC NET उत्तर कुंजी जल्द

करियर & जॉब

नई दिल्ली
यूजीसी नेट 2026 जून सेशन की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 एवं 5 जुलाई 2026 को CT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परीक्षा केंद्र, जालंधर पर आयोजित की गई थी। एग्जाम संपन्न होने के बाद करीब एक महीना खत्म होने वाला है। लाखों अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था अब उनको आंसर की जारी होने का इंतजार है ताकी वे इससे प्रश्न उत्तरों का मिलान करके रिजल्ट का अनुमान लगा सकें।

आंसर की कब है आने की उम्मीद
हर बार एनटीए द्वारा एग्जाम संपन्न होने के बाद आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट एग्जाम के एक से दो सप्ताह में जारी कर दी जाती है। लेकिन, इस बार इसमें देरी हुई है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक में उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। ऑफिशियल डेट NTA द्वारा घोषित की जाएगी।

परीक्षार्थी कर रहे मांग
अभ्यर्थियों का कहना है कि आंसर की में देरी के चलते उनके मन में एंजायटी पैदा हो रही है। एनटीए की ओर से भी कोई सूचना नहीं दी गई है और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जल्द ही उत्तर कुंजी जारी होगी। ऐसे में उन्हें एक दिन में कई कई बार वेबसाइट पर जाना होता है। ऐसे में एनटीए जल्द से जल्द उत्तर कुंजी जारी करे।

रिजल्ट इस महीने के अंत तक संभव
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि नतीजे जारी होने में अभी 1 महीने का समय लग सकता है। आंसर की आने के बाद एनटीए द्वारा उस पर ऑब्जेक्शन मांगे जायेंगे जिसके बाद उनका निराकरण किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट जारी होगा। नतीजे इस महीने के अंत तक आने की संभावना है।

आंसर की कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

  •     यूजीसी नेट आंसर की 2026 जारी होते ही वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  •     होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
  •     अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  •     इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
  •     आप लॉग इन करके ही आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति उत्तर के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry