चंडीगढ़
मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआइआर ) पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल के साथ-साथ भाजपा की भी चिंता बढ़ गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री तथा अन्य जिम्मेदारी संभाल रहे विधायकाें के विधानसभा क्षेत्र से मतदाता सूची से नाम हटने के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
हजारों की संख्या में मतदाताओं के नाम है जो बीएलओं को नहीं मिले हैं। इनमें से काफी ने अपना पता बदल लिया है। वहीं मरे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में तो शामिल थे लेकिन जांच करने पर पता चला कि उनका निधन हो चुका है।
नाम हटने के आकंड़ों में पूरे प्रदेश में गुरुग्राम जिला की गुड़गांव विधानसभा सीट पहले नंबर पर है। यहां से 1,79,198 मतदाता अपने पते पर नहीं मिले हैं। मंत्रियों के क्षेत्र के हिसाब से देखे तो गुरुग्राम जिला की बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र पहले नंबर पर है।
करीब 99 हजार नाम मतदाता सूची से बाहर
इस क्षेत्र से 1,76,050 मतदाता हुए बाहर हुए हैं। प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह यहां से भाजपा के विधायक हैं। दूसरे नंबर पर फरीदाबाद जिला की तिगांव विधानसभा सीट हैं। इस सीट से प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर विधायक हैं। करीब 99 हजार नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से बाहर हुए हैं।
तीसरे नंबर पर प्रदेश के राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद है। इस क्षेत्र से 97 हजार से अधिक लोगों के मतदाता सूची हटाए गए हैं। मंत्रियों की बात करें तो प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र तोशाम विधानसभा सीट से नाम हटे हैं।
यहां से 14,766 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधायक हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र से 18,521 नाम हटाए गए हैं। हालांकि अभी अंतिम मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज की जा रही है। लोग जुड़ने के लिए फार्म -6 भर सकते हैं।
विधायक- सीट- कितने वोट कटे
राव नरवीर सिंह (मंत्री ) बादशाहपुर- 1,76,050
राजेश नागर (मंत्री ) तिगांव – 99,847
विपुल गोयल (मंत्री ) फरीदाबाद- 97, 483
महिपाल ढांडा (मंत्री ) पानीपत ग्रामीण – 71,335
गौरव गौतम (मंत्री ) पलवल- 52, 892
अनिल विज (मंत्री ) अंबाला कैंट- 50,126
डा. अरविंद शर्मा (मंत्री ) गोहाना- 34,566
हरविंद्र कल्याण (विस अध्यक्ष )- घरौंडा- 33,524
डा. कृष्ण मिड्डा (विस उपाध्यक्ष ) जींद- 32, 451
श्याम सिंह राणा (मंत्री ) रादौर- 26,646
कृष्ण कुमार बेदी (मंत्री ) नरवाना 25, 264
रणबीर सिंह गंगवा (मंत्री ) बरवाला – 20,896
नायब सिंह सैनी (मुख्यमंत्री )- 18,521
कृष्णलाल पंवार (मंत्री ) इसराना- 15,914
आरती राव (मंत्री ) अटेली— 15,142
श्रुति चौधरी (मंत्री ) तोशाम –14,766
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
