रांची
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातक के 16 विषयों में एक बार फिर से नामांकन का मौका मिल रहा है। विवि की और से आवेदन के फिर से चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। इस संबंध में कुलपति डा राजीव मनोहर ने सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की।
कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुरुआत में ही पूर्व में सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों से पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया लगभग समाप्ति की ओर है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3 और 4 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे स्नातक के सभी विभागों में नामांकन हेतु खेल और सैन्य श्रेणी से संबंधित अभ्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन विश्वविद्यालय में किया जाना हैं।
चांसलर पोर्टल पुनः खोल दिया गया
उन्होंने कहा कि खेल और सैन्य श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक और बाह्य विशेषज्ञों की टीम करने के उपरांत उसे संदर्भित विभागों में नामांकन के लिए अग्रसारित कर देगी।
उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की समाप्ति के उपरांत पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की संख्या को देखते हुए उन विषयों के लिए चांसलर पोर्टल पुनः खोल दिया गया है।
इन विषयों में नामांकन का मौका
यह विषय हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान, फिशरीज साइंस, इंटीग्रेटेड फिजिक्स, कथक डांस, खरिया, खोरठा, कुरमाली, मुंडारी, म्यूजिक, पंच परगनिया, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, संस्कृत, विजुअल आर्ट पेंटिंग और योगिक साइंस। इन सभी विषयों में विद्यार्थियों के लिए यह अवसर है कि वह 31 अगस्त 2026 तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से संदर्भित विषयों में नामांकन के लियें आवेदन कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
