HTET Result Update: हरियाणा में जल्द जारी होगा रिजल्ट, गलत प्रश्नों पर दिए जाएंगे ग्रेस मार्क्स

राज्य

भिवानी.

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम तैयार है मगर घोषणा का इंतजार है। बोर्ड अधिकारियों की ओर से एक प्रतिशत अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की बोर्ड कर्मचारियों से भी जांच करवा ली है।

ऐसे में अब कभी भी परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। प्रश्न पत्रों और आंसर-की पर आई करीब 18 हजार आपत्तियों पर भी बोर्ड के विशेषज्ञों ने अपनी राय दे दी है। जिसके अनुसार सभी लेवल के प्रश्न पत्रों के कुछ-कुछ प्रश्नों और विकल्पों में खामियां मिली है। जिनके बदले अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक दिए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से पांच व छह जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 करवाई गई थी। सुरक्षा के कडे़ पहरे और सीसीटीवी की निगरानी में करीब 1,92,226 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि 17.60 प्रतिशत यानी 41068 अनुपस्थित रहे थे।

परीक्षा के बाद प्रश्न पत्रों की खामियों के कारण काफी सवाल उठे और अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए कि मुहावरे का अर्थ पूछा मगर मुहावरा दिया ही नहीं। इनके अलावा मैथ के सवालों में अंग्रेजी में अलग अंक दिए और हिंदी में अलग। कई जगह प्रश्न पत्र मिस प्रिंटिंग की शिकायत आई। करीब 18 हजार प्रश्नों और आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज करवाई। विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों की आपत्तियों की जांच कर अपनी रिपोर्ट बोर्ड अधिकारियों को सौंपी। एक्सपर्ट ने भी माना है कि कुछ प्रश्न अधूरे थे तो कुछ विकल्प एक से ज्यादा सहीं थे। जिस कारण अब बोर्ड ने परीक्षार्थियों को लेवल व कोड अनुसार प्रश्न पत्रों में मिली खामियों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए ग्रेस अंक दिए है। बोर्ड अधिकारियों की ओर से तीन व चार अगस्त को बोर्ड के कर्मचारियों से एक प्रतिशत अभ्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करवाई गई। कुछेक को छोड़ जांच में सभी सहीं मिली। ऐसे में अब रिजल्ट पूरी तरह तैयार है।

आखिर कब आएगा परिणाम
आखिर परिणाम कब आएगा। पिछले सप्ताहभर से अभ्यर्थी ये सवाल पूछ रहे है। काफी अभ्यर्थी बोर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों के फोन घनघना रहे है तो कुछ बोर्ड पहुंचकर भी यह सवाल कर रहे है। मगर किसी को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम तैयार है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। विशेषज्ञों की राय के बाद अभ्यार्थियों द्वारा लगाए गए आब्जेक्शन को भी ठीक कर दिया है और किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry