संसद में सियासी संग्राम, राज्यसभा में BJP सांसदों के विवादित नारों से विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध

राजनीती

नई दिल्ली
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. इस दौरान बीजेपी नेता और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे के एक बयान के बाद सदन में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. सदन में 'आतंकवादी कहां मिलेंगे… कांग्रेस के दफ्तर में' जैसे नारे गूंज उठे। 

सदन में चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने साल 2014 से पहले के राजनीतिक माहौल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले बच्चा-बच्चा ये बोल सकता था कि कोयला चोर, भ्रष्टाचारी और आतंकवादी कहां मिलेंगे?

जैसे ही बोंडे ने ये सवाल किया, सत्ता पक्ष में बैठे बीजेपी के दूसरे सांसदों ने तुरंत जवाब देते हुए नारा लगाया- 'कांग्रेस के दफ्तर में। 

'देशद्रोही कहां मिलेंगे?' पर भी लगे नारे
इसके बाद सांसद अनिल बोंडे ने सदन में आगे कहा, 'देशद्रोही कहां मिलेंगे?, सैन्य विरोधी कहां मिलेंगे? और किसान विरोधी कहां मिलेंगे?' इन सभी सवालों पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने नारे लगाए, 'कांग्रेस के दफ्तर में। 

सदन में लगातार हो रही इस नारेबाजी और हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी उपसभापति हरिवंश ने तुरंत हस्तक्षेप किया. उपसभापति ने बोंडे को टोकते हुए विषय पर ही बोलने की सख्त हिदायत दी और कहा कि मुद्दे से न भटकें, सिर्फ वही रिकॉर्ड पर जाएगा।

 कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
वहीं बीजेपी सांसदों के विवादित नारों पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'जिस बीजेपी सांसद ने ये बात कही है सदन में, अगर ये सच है तो ये बताएं कि 2014 के बाद उन्होंने कितने आतंकवादी गिरफ्तार किए हैं कांग्रेस दफ्तर से? आपकी सरकार आते ही आपने हमारे कांग्रेस दफ्तर में बैठे कितने आतंकवादी चिन्हित किए और फिर गिरफ्तार किए. अगर नहीं किए गिरफ्तार तो ये आपकी सरकार की नाकामी है. ये सब ध्यान भटकाने की कोशिश है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry