एमपी भवन में साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त को

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्यप्रदेश भवन द्वारा भारतीय हस्तकरघा परंपरा को बढ़ावा देने तथा साड़ी पहनने की विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक शैलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार 10 अगस्त को एमपी भवन ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में "साड़ी ड्रेपिंग एवं हैंडलूम डेमोंस्ट्रेशन प्रतियोगिता" का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी व्यक्तिगत अथवा अधिकतम दो सदस्यों की टीम के रूप में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर 30 मिनट के भीतर साड़ी ड्रेपिंग करनी होगी। इसके उपरांत प्रतिभागी रैंप वॉक करेंगे तथा अपनी साड़ी की ड्रेपिंग शैली, उसकी विशेषताओं एवं सांस्कृतिक महत्व का संक्षिप्त परिचय भी देंगे।

18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी ले सकेंगे भाग

प्रतियोगिता में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय हस्तकरघा वस्त्रों की समृद्ध परंपरा को लोकप्रिय बनाना, साड़ी पहनने की विविध शैलियों का प्रदर्शन करना तथा प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

एमपी भवन ने इच्छुक प्रतिभागियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry