संकट मोचन से बुद्धेश्वर महादेव तक 16 धार्मिक स्थलों के विकास की योजना तैयार

उत्तर प्रदेश राज्य

 लखनऊ
रक्षामंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने 16 धार्मिक स्थलों को संवारने व विकास संबंधी कार्य कराने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा है। इस संबंध में गत चार अगस्त को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ मंडल में राज्य योजना के अंतर्गत 2024-2026 में क्रियान्वित की जा रही पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की थी।

इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत पर्यटन परियोजना के प्रस्तावों पर भी चर्चा की थी। राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट एवं बाबा नीम करौरी महाराज आश्रम हनुमान सेतु में श्री गणेश द्वार एवं परकोटा निर्माण, श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में सत्संग हाल, पाथवे, संत निवास का निर्माण का प्रस्ताव किया गया है।

इन मंदिरों का होगा विकास
श्री संदोहन देवी मंदिर, चौपटिया व प्राचीन तड़ियन हनुमान मंदिर ई-ब्लाक, राजाजीपुरम का विकास व यात्री भवन का निर्माण, नाका हिंडोला गुरुद्वारा, पकरी गांव, आलमबाग में मुंडावीर मंदिर व बिहारी जी मंदिर हरिनारायण दास का विकास कराने का प्रस्ताव किया गया है।

इसके साथ ही वाल्मीकि मंदिर आश्रम का निर्माण, प्राचीन कालू बाबा मंदिर फरीदीनगर व महर्षि वाल्मीकि मंदिर का जीर्णोद्धार, डंडइया बाजार के प्राचीन काली जी मंदिर का विकास, पंतनगर कालोनी, कुर्मांचल नगर, खुर्रमनगर स्थित शिवमंदिर के बरामदे का समतलीकरण, छत की मरम्मत व स्थल विकास कार्य, जानकीपुरम में नील कंठेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास कराने का भी प्रस्ताव किया गया है।

उन्होंने बताया कि ओमकारेश्वर मंदिर, राम जानकी मंदिर, राणा प्रताप मार्ग, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर का भी विकास कराने का प्रस्ताव भी किया गया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry