फिरोजपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राज्य

फिरोजपुर
 पंजाब में इन दिनों बम की धमकियों का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब फिरोजपुर जिला न्यायालय को धमकी भरा कॉल आया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवाया दिया है और डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच में जुटी गई है। कोर्ट के कामकाज भी दोपहर एक बजे तक बंद कर दिया गया है। 

चंडीगढ़ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
बीते मंगलवार चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिन स्कूलों को धमकी भरा फोन आया था। उनमें कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26, सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी शामिल थे। हालांकि, सघन जांच पड़ताल के बाद पुलिस को कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में विस्फोटक सामग्री की तलाश कर रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वकीलों के मुताबिक, कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की गहन जांच में जुटी है। 

पंजाब यूनिवर्सिटी को धमकी
इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को पिछले शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया था।  धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टूडेंट सेंटर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry