मुरैना
इनर व्हील क्लब ऑफ मुरैना द्वारा हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन होटल रेडिएंट इन में किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सावन की खुशियों और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं पारंपरिक वातावरण के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं ने हरी चूड़ियां, पारंपरिक परिधान एवं सावन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं फोटोग्राफी का भी आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में सावन के गीतों और उत्साह से वातावरण आनंदमय बना रहा।
कार्यक्रम में फाउंडर प्रेसिडेंट करुणा जैन, अध्यक्ष प्रतीक्षा बांदिल, सचिव मीनाक्षी माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष भावना मित्तल, सीसी रंजिता शिवहरे, पूजा मोदी, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. दीक्षा गुप्ता, शालू जैन, साक्षी, आस्था मंगल, माधुरी मित्तल, निशा तिवारी, अर्चना शर्मा, राधिका माहेश्वरी, शिल्पी जैन, उमा बंसल, जयश्री शर्मा, एकता माहेश्वरी, शिल्पा बंसल, संगीता गर्ग, डॉ. सरोज गुप्ता, ममता अग्रवाल, अलका बंसल, आशिमा जैन, अनीता किंगरानी एवं अर्पिता गोयल सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
क्लब की अध्यक्ष प्रतीक्षा बांदिल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को उत्साह के साथ मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता, सहयोग और उत्साह के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता का संकल्प लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
