CG Bank News: 5 दिवसीय बैंक सप्ताह को लेकर बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार से की मांग

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई नगर.

बैंकों में सप्ताह में 5 दिवसीय कार्य दिवस तत्काल लागू करने की लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। भिलाई- दुर्ग क्षेत्र में भी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।

यह प्रदर्शन कार्यालय समय समाप्त होने के पश्चात किया गया, जिसमें भिलाई और दुर्ग स्थित सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की बैंक शाखाओं के लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बैंक कर्मचारियों के लिए 5 दिवसीय कार्य सप्ताह को बिना किसी और देरी के तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार, आरबीआई और अन्य प्रमुख वित्तीय व कॉर्पोरेट संस्थानों में 5 दिवसीय कार्यप्रणाली पहले से लागू है। बैंक कर्मचारियों पर बढ़ते कार्य दबाव को देखते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यह अति आवश्यक है।

इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में यूएफबीयू से संबद्ध सभी घटक यूनियनों एआईबीईए. एआईबीओसी एनसीबीई, एआईबीओए बीईएफआई, आईएनबीओसी, आईएनबीईएफ ने एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संयोजक एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार एवं भारतीय बैंक संघ द्वारा 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वहीं आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महिला कर्मचारियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry