सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा के लिए IRCTC ने शुरू की भारत गौरव डीलक्स ट्रेन

राज्य

 नई दिल्ली
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आइआरसीटीसी) ने भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन 'सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा' शुरू करन की घोषणा की है।

ट्रेन से यात्री मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थित ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। यह विशेष ट्रेन 25 सितंबर को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी

इस ट्रेन का पहला गंतव्य उज्जैन होगा जहां जहां श्रद्धालु शिप्रा नदी के किनारे स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। नर्मदा नदी पर द्वीप पर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद ट्रेन गुजरात के द्वारका के लिए रवाना होगी।

तीन स्टार होटल सहित कई सुविधाएं
यहां द्वारकाधीश मंदिर के साथ ही नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकेंगे। इशके बाद ट्रेन सोमनाथ पहुंचेगी। यहां से ट्रेन महाराष्ट्र जाएगी वहां भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, एलोरा में कैलाश मंदिर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।

इस विशेष पर्यटन ट्रेन में एसी थर्ड, सेकंड और थर्ड एसी के कोच हैं। न्यूनतम किरायप्रति व्यक्ति 88,810 रुपये और अधिकतम 1,34,255 रुपये है। इसमें ट्रेन यात्रा, तीन-स्टार होटलों में ठहरना, शाकाहारी भोजन, ट्रेन के बाद एसी वाहन से पर्यटन स्थलों तक की यात्रा, यात्रा बीमा और टूर मैनेजर की सेवा शामिल हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry