एम्सटेलवीन
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआइएच विश्व कप में रविवार को पेरिस ओलिंपिक रजत पदक विजेता चीन को पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
पूल डी में भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती माने जा रहे इस मुकाबले में भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया था और चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया। हाफटाइम तक उसके पास 2-1 की बढत थी। आखिरी क्वार्टर में अगर भारत को पेनाल्टी कार्नर मिल जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था।
पूरे मैच में शानदार फार्म में रही नवनीत कौर सर्कल में गेंद लेकर घुसने का प्रयास कर रही थी लेकिन चीन ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। भारत के लिए नवनीत कौर (आठवां मिनट) और दीपिका (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि चीन के लिए 14वें मिनट में झांग यिंग ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर और 39वें मिनट में मा निंग ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल किया। भारत को अब 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जिसे आज एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने 4-0 से हराया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
