Bina Station: तीसरी रेल लाइन और यार्ड निर्माण से बढ़ी परेशानी, 16 ट्रेनें कैंसिल; 48 बदले रूट से चलेंगी

मध्य प्रदेश राज्य

बीना 
रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट है। बीना स्टेशन पर आगासौद-बीना तीसरी रेल लाइन को जोड़ने और यार्ड से जुड़े निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों का आवागमन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के चलते सितंबर और अक्टूबर माह में ट्रेनों के शेड्यूल में भारी बदलाव किया है।

आगामी 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर 16 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 48 गाड़ियां अपने तय रास्ते की बजाय परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलाई जाएंगी। भोपाल, रानी कमलापति और बीना से गुजरने वाली कई ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशन (टर्मिनेटिंग पॉइंट) में भी बदलाव किया गया है।

इन प्रमुख ट्रेनों के पहिए रहेंगे थमे (रद्द गाड़ियां)

रेलवे द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई अहम ट्रेनें अलग-अलग दिन निरस्त रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

    भोपाल-ग्वालियर (12197) और ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस (12198): 1 से 15 अक्टूबर तक रद्द।

    ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु (11086): 2 और 9 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

    एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर (11085): 4 और 11 अक्टूबर को रद्द।

    ललितपुर-बीना (64618) और बीना-ललितपुर (64617): 20 से 26 सितंबर के बीच बंद रहेगी।

    बीना-रुठियाई-बीना सेक्शन की पैसेंजर ट्रेनें (61611/61612 और 61625/61626): 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी।

    बीना-कटनी मुड़वारा (61619) और कटनी मुड़वारा-बीना (61620): 21 सितंबर और फिर 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द।

    रानी कमलापति-संतरागाछी (22169): 14 अक्टूबर और संतरागाछी-रानी कमलापति (22170): 15 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

    भोपाल-दमोह (22161): 9 से 15 अक्टूबर और दमोह-भोपाल (22162): 10 से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

इन गाड़ियों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा

तीसरी लाइन के काम की वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा:

    रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस (12186/12185): यह ट्रेन 8 से 14 अक्टूबर तक अपने नियमित मार्ग के बजाय इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर जाएगी और इसी रास्ते से वापस लौटेगी।

    भोपाल-धनबाद (11631/11632) और भोपाल-सिंगरौली (22165/22166): ये ट्रेनें भी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में (निर्धारित तारीखों पर) इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी के रास्ते से होकर गुजरेंगी।

    भोपाल-जोधपुर (14814) और जोधपुर-भोपाल (14813): 1 से 15 अक्टूबर (जोधपुर से 14 अक्टूबर तक) के मध्य यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-कोटा होते हुए चलेगी।

    हावड़ा-भोपाल (13025/13026) और भोपाल-चोपन (11633/11634): हावड़ा-भोपाल 12 व 14 अक्टूबर को तथा भोपाल-चोपन 11 व 12 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी साउथ-न्यू कटनी के बदले हुए रूट से चलेंगी।

कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही किया जाएगा समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट)

रद्दीकरण और रूट बदलने के साथ ही कुछ ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन भी बदल दिए गए हैं:

    बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर (18236/18235): 6 से 14 अक्टूबर तक (वापसी में 7 से 15 अक्टूबर) यह ट्रेन भोपाल तक आने-जाने के बजाय मालखेड़ी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी और वहीं से बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

    भोपाल-बीना (61631/11606): 7 से 15 अक्टूबर तक यह ट्रेन बीना के बजाय मंडीबामोरा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और यहीं से वापस लौटेगी। इसके अतिरिक्त 11605 और 61632 के शुरुआती और अंतिम स्टेशनों में भी बदलाव किया जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry