मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मती सावित्री ठाकुर के अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  सम्पतिया उइके, महिला एवं बाल विकास मंत्री सु निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मती कृष्णा गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री मती राधा सिंह, भोपाल की महापौर मती मालती राय, विधायक सु मनीषा सिंह, महिला मोर्चा पदाधिकारी के अलावा अनेक बहनों ने हिस्सा लिया। यह उत्सव महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित हुआ। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर सावन के गीत गाए गए और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी ॐ नमः शिवाय सहित "गोविंदा आला रे…. फूलों का तारों का, सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है… गीतों के गायन में बहनों का साथ दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन के अवसर पर बहनों का स्वागत है। सबके जीवन में वैभव आए,यह कामना है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी मिलकर जनकल्याण के कार्य को अंजाम दें। आज प्रदेश के विभिन्न अंचलों की बहनें यहां पधारी हैं। इन्हें सावन के झूला उत्सव में शामिल होते देखकर प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों की अग्रिम रूप से बधाई दी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry