सावन की उमंग में झूमीं महिलाएं, महिला कांग्रेस ने मनाया सावन महोत्सव

छत्तीसगढ़ रायपुर

सावन की उमंग में झूमीं महिलाएं, महिला कांग्रेस ने मनाया सावन महोत्सव

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी पार्क, झगराखांड में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही, जिसमें भारती सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर “सावन सुंदरी” का खिताब अपने नाम किया। उनकी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और सहभागिता की उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि सावन महोत्सव भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस का यह आयोजन महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर रूमा चटर्जी ने सावन को उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का पर्व बताते हुए कहा कि महिला कांग्रेस भविष्य में भी महिलाओं को जोड़ने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच ऐसे आयोजन महिलाओं को साथ बैठने, संवाद करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम ने कहा कि सावन लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजनों से पारंपरिक गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

पूर्व पार्षद बबीता यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस का यह आयोजन महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला रहा। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं। समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूनम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रूमा चटर्जी, निर्मला चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा करियाम, पूर्व पार्षद बबीता यादव, हमीदा खातून, ज्योति मजुमदार, किरण सिंह, स्नेहा सिंह, बेबी मखीजा, नमिता सिंह एवं नीलिमा श्यामल सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry