चिन्मय अमृत यात्रा छत्तीसगढ़ से भोपाल होकर झांसी जाएगी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी  चिन्मयानंद जी महाराज एक महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति थे। उनके मार्गदर्शन में देशभर में भारतीय संस्कृति विशेषकर मद्भगवद्गीता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा के 75 साल पूरे हो गए हैं। स्वामी चिन्मयानंद जी का भारतीय समाज एवं युवाओं के नैतिक विकास और हमारी संस्कृति की स्तुत्य धरोहर 'गीता' के प्रचार-प्रसार में दिया गया योगदान हम सबके हृदय में सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा विश्व हिंदु परिषद की स्थापना सहित देशभर में कई स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित हमारी सामाजिक परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मिशन के सभी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सब स्वामी चिन्मयानंद जी के बताये मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को चिन्मय अमृत यात्रा के भोपाल से प्रस्थान पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद जी मिशन के हेड (संरक्षक) स्वामी  मित्रानंद सरस्वती जी महाराज एवं मिशन के अन्य अनुयायी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी चिन्मयानंद मिशन के अनुषांगिक संगठन चिन्मय अमृत वाहिनी द्वारा निकाली जा रही चिन्मय अमृत यात्रा को मुख्यमंत्री निवास से केसरिया झंडी दिखाकर अगले गंतव्य (झांसी) के लिए रवाना किया। यह यात्रा छत्तीसगढ़ से रवाना होकर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रीवा से सतना, बैतूल, नर्मदापुरम होते हुए भोपाल पहुंची है। अब झांसी पहुंचकर आगे की यात्रा करेगी। पिछली चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर शहरों से होकर गुजरी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा को रवाना कर स्वामी चिन्मयानंद मिशन द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक अभियानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry