टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से किया संवाद

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है सरकार औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है। टीकमगढ़ जिले में औद्योगिक विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें अवसर में बदलने की है। उन्होंने कहा स्थानीय उद्यमियों के व्यापार और उद्योगों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत उद्यमियों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सरकार औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अधोसंरचना विकास सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा झांसी, जतारा, टीकमगढ़ कनेक्टिविटी बेहतर होने से अन्य प्रदेशों से भी जुड़ सकेगा। होटल, होमस्टे बनाएं, इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करें, राज्य सरकार इसके लिये सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। इसका लाभ जरूर उठाएं। उन्होंने कहा जिले में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, महाकाल लोक की तर्ज पर कुंडेश्वर धाम का विकास कराया जायेगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों की टीम यहां शीघ्र भेजी जाएगी। कुंडेश्वर के आसपास होमस्टे बनाएं, इससे जहां तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी, वही लोग लोगों को आय का जरिया मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के धरमपुर की प्रसिद्ध पारंपरिक बेल मेटल पीतल शिल्प कला के संबंध में एक करोड़ 99 लाख की योजना प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा टीकमगढ़ की पारंपरिक बेल मेटल शिल्प कला को केवल परंपरा तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि आधुनिक अधोसंरचना, कारीगर सशक्तिकरण रोजगार और बाजार विस्तार से जोड़े। ज्ञातव्य है कि पीतल शिल्प कला की दिशा में धरमपुरा में लगभग 6.99 हेक्टर भूमि एमएसएमई विभाग के हस्तांतरित हो चुकी है।

उद्यमियों ने दिये सुझाव

इस अवसर पर उद्यमी गौरव जैन ने कहा बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं उन्होंने कहा ओरछा, खजुराहो, टीकमगढ़ को तीन प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर एक एंट्री गेट टूरिस्ट सर्किट बनाया जाए और टीकमगढ़ को धार्मिक टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। महाकाल की तर्ज पर कुंडेश्वर लोक के रूप में विकसित किया जाये। साथ ही टीकमगढ़ का किला मोहनगढ़ और बल्देवगढ़ के किले के विकास की बात कही।

उद्यमी राजेश साहू ने कहा कि उनकी मूंगफली प्रसंस्करण यूनिट चल रही है उनका कार्य अच्छा चल रहा है 4 करोड रुपए की सब्सिडी सरकार से मिल गई है। सृष्टि मिश्रा जो स्वस्तिक मसाला विनिर्माण इकाई संचालित कर रही हैं ने कहा अच्छा काम चल रहा है उन्होंने कहा सरकार से चार लाख की सब्सिडी मिली है। राज परमार ने कहा हमें विभाग का अच्छा सहयोग मिल रहा है विभागों से कोई दिक्कत नहीं है। जतारा में यूनिट प्रारंभ करना है हाईवे से कनेक्ट करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा सड़क की मांग पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनकी यूनिट में 500 लोगों को रोजगार मिल रहा है उद्यमी सुनीता राज बुंदेला ने बीज उत्पादन का काम कर रही कहा काम अच्छा चल रहा है। साथ ही शहद का उत्पादन भी किसानों की माध्यम से किया जा रहा है, जिससे एक किसान को औसतन 50 हजार रुपए का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ऑयल मिल शुरू करने की योजना पर बात रखी। इस दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने पावर पॉइंट के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

स्वस्तिक एंटरप्राइजेस, फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट के आशीष शर्मा ने कहा उनके द्वारा पिछले 7 वर्ष में फ़ूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में काम किया गया है और इसमें लगभग 7 वर्ष में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बहुत लंबे क्षेत्र को कवर कर लिया है। इसके साथ में हम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ऑल ओवर इंडिया फ़ूड प्रोडक्ट्स की डिलीवरी दे रहे हैं।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री  कृष्णा गौर,  सरोज राजपूत, जतारा विधायक  हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. सुदाम खाडे़, आयुक्त जनसंपर्क  मनीष सिंह एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry