चंडीगढ़.
सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला के शिक्षक दिनेश कुमार शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के चयनित हुए हैं। यह पुरस्कार, देशभर में शिक्षकों को प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। दिनेश कुमार को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें प्रदेश के समूचे शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बैंस ने कहा कि यह उपलब्धि समूचे शिक्षक वर्ग का मनोबल बढ़ाएगी और अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पंजाब सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शिक्षकों को एक प्रगतिशील समाज के वास्तविक निर्माता के रूप में मान्यता देने के दृष्टिकोण को और मजबूत करते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
