रायपुर.
ब्लू वाटर पार करने की शर्त पर बुधवार शाम डूबे आदिल का शव शनिवार सुबह तक नहीं मिल पाया है. गुरुवार-शुक्रवार को असफल प्रयास के बाद शनिवार को एक बार फिर से एसडीआरएफ ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इस दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है.
बता दें कि आदिल बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था. इसी दौरान पानी में तैरने को लेकर दोस्तों के बीच शर्त लगी, जिसके बाद वह पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद वापस बाहर नहीं आ सका. युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पानी की गहराई ज्य़ादा होने की वजह से उसके शव को तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
राजधानी रायपुर से सटे ब्लू वाटर में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है. इस घटना के बाद सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को खतरनाक हिस्से से दूर रखना और चेतावनी बोर्ड लगाना जरूरी है. फिलहाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
