Gen-Z को साधने में जुटी CG BJP, नई टीम में मंत्री ओपी चौधरी शामिल

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.

बीजेपी ने Gen-G यानी युवा वोटर्स को साधने के लिए नई टीम बनाई है. इस टीम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी के साथ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल हैं.

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई. इसमें नई टीम में शामिल सभी 12 महिला सदस्य भी शामिल हुईं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के युवाओं और जनरेशन जेड (Gen Z) के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक विशेष आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी ने एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम का गठन किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस विशेष आउटरीच अभियान का नेतृत्व करने के लिए गठित टीम में संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व का समावेश किया गया है। इस टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े भी शामिल हैं। वहीं, गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी को भी इसमें शामिल किया गया है।

इस टीम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं की आकांक्षाओं, चिंताओं और उम्मीदों को समझना तथा उन्हें सीधे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस कार्यक्रम का मकसद युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों के साथ संवाद, परिचर्चा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीधा संपर्क बनाना है। इसके जरिए भाजरा रोजगार, तकनीक, स्टार्ट-अप और शिक्षा जैसे मुद्दों पर युवाओं के विचारों को अपने एजेंडे में शामिल करना चाहती है। साथ ही नए और युवा मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने का भी लक्ष्य है। यह पहल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अपनी नई केंद्रीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा के बाद हुई पहली बैठक के तुरंत बाद सामने आई है। हाल ही में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि स्मृति ईरानी, बिप्लव कुमार देव और सतीश पूनिया जैसे नेताओं को नए राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा जल्द ही इस Gen Z आउटरीच प्रोग्राम की विस्तृत कार्ययोजना, तारीखों और देशव्यापी कार्यक्रमों की घोषणा करेगी।

बैठक में और क्या-क्या चर्चा?
सूत्रों के अनुसार, बैठक में इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं एवं पहलों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने बताया कि दिन में और बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी शामिल होंगे। भाजपा ने अपने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटाकर उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को नियुक्त किया है। वहीं, गुजरात के हेमांग जोशी को पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या का स्थान लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry