लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रन से जीता टेस्ट; WTC टेबल में श्रीलंका को पछाड़ा

खेल

 नई दिल्ली
 इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रन चाहिए थे। इस स्कोर के सामने बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम 194 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।

इंग्लैंड की ये पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यानी सीरीज तो इंग्लैंड के कब्जे में आ चुकी है बस फाइनल स्कोरलाइन का तय होना बाकी है और जिस तरह से पाकिस्तानी टीम खेल रही है उसे देखते हुए ताजुब्ब नहीं है कि इंग्लैंड 3-0 से ये सीरीज अपने नाम कर ले।

इंग्लैंड को हुआ फायदा
इस जीत के बाद इंग्लैंड को डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। वह एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 15 मैचों में 62 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। उसने श्रीलंका को हटा ये स्थान हासिल किया है। हालांकि, इंग्लैंड का टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। उससे पहले जो टीमें हैं उनका अंक प्रतिशत काफी बेहतर है।

चौथे नंबर पर भारत है जो 11 मैचों में 68 अंकों के साथ 51.52 अंक प्रतिशत लेकर पांचवें नंबर पर है। भारत का भी फाइनल खेलना काफी मुश्किल है। चौथे पर बांग्लादेश है जिसके छह मैचों में 40 अंक और 55.56 अंक प्रतिशत है।

ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बरकरार
सबसे ज्यादा खतरा तो टॉप-3 से है और इनमें से ही किन्हीं दो टीमों का फाइनल खेलना तय माना जा रहा है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसके 10 मैचों में आठ जीत और दो हार के बाद 96 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 80 है। साउथ अफ्रीका चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद 36 अंक और 75 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसके छह मैचों में चार जीत और एक हार के साथ 52 और 72.22 अंक प्रतिशत है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry