UP Home Guard Vacancy: 41 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से टेस्ट; जानें तारीख और जरूरी डिटेल

करियर & जॉब

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 41,424 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होना होगा. इसके लिए पीईटी का आयोजन 8 सितंबर से 15 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा. बोर्ड ने 16 सितंबर 2026 को रिजर्व डे रखा है. अगर किसी आपात स्थिति या किसी अन्य अचानक आई समस्या के कारण परीक्षा में रुकावट आती है, तो इस दिन परीक्षा कराई जा सकती है। 

इन तारीखों पर भी दें ध्यान 
यूपीपीआरपीबी की ताजा जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के तहत पीईटी में शामिल होना होगा. हालांकि, पीईटी का आयोजन 8 से 15 सितंबर तक होगा जिसके लिए एडमिट कार्ड सात दिन पहले ही जारी कर दी जाएगी. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें अपनी परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए। 

जल्दी जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीपीआरपीबी के अनुसार, पीईटी का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से करीब 7 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए। 

परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. इसमें परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता शामिल है। 

ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह 
इसके साथ ही यूपीपीआरपीबी ने उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry