मुजफ्फरपुर
Navodaya Class 9 Lateral Entry: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में लेटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन के लिए चयन परीक्षा की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई है।
इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आगामी 30 सितंबर तक इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से यह चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का पाठ्यक्रम
इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा आठवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय शामिल रहेंगे।
कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में गणित व सामान्य विज्ञान से 35-35 अंक, जबकि अंग्रेजी और हिंदी से 15-15 अंकों के सवाल होंगे।
ढाई घंटे का समय
अभ्यर्थियों को पूरा प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल दो घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। चयन के दौरान अभ्यर्थी की ग्रामीण अथवा शहरी स्थिति का निर्धारण उसके कक्षा आठ के अध्ययन क्षेत्र के आधार पर होगा।
यदि किसी विद्यार्थी ने कक्षा आठ में एक दिन भी शहरी क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी अभ्यर्थी ही माना जाएगा।
अनिवार्य दस्तावेज व विवरण
ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी को अपनी नवीनतम फोटो के अलावा स्वयं और अभिभावक के हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही फॉर्म में अपार आईडी, पहचान संख्या और पैन कार्ड से जुड़े जरूरी विवरण दर्ज करने अनिवार्य होंगे।
आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी का नामांकन तत्काल रद कर दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
