मेसी से लेकर हालैंड और मार्टिनेज तक, फुटबॉल के मैदान पर छाए स्टार खिलाड़ी

खेल

 मियामी
 हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने वाले अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान लियोनल मेसी ने अपनी मेजर लीग साकर (एमएलएस) टीम इंटर मियामी के लिए दो गोलों में सहयोग कर क्लब स्तर की शानदार फार्म जारी रखी।

अर्जेंटीना टीम से रिटायर होने का फैसला लेने के बाद ये मेसी का पहला मैच था और अटलांटा युनाइटेड के विरुद्ध 2-2 के ड्रॉ में उन्होंने अपनी टीम के दोनों गोलों में मदद की। टीम के लिए दोनों गोल उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और ब्राजील के मिडफील्डर कैसेमिरो ने किए जिन्होंने मेसी द्वारा लिए कार्नर पर हेडर के जरिए गोल किया।

सुआरेज के गोल के लिए मेसी ने का पास वेनेजुएला के मिडफील्डर तेलास्को सेगोविया से होते हुए सुआरेज तक गया। अटलांटा की ओर से पराग्वे के मिडफील्डर मिगुअल अल्मीरान और स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर ब्रील एंबोलो ने गोल दागे।

हालैंड के गोल से शीर्ष पर सिटीएर्लिंग हालैंड के सीजन के तीसरे गोल की मदद से प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने कोवेंट्री सिटी को 1-0 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

हालैंड ने 26वें मिनट में मैच का इकलौता गोल दिया। सिटी के अब तीन मैचों में नौ अंक हो गए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद हल सिटी ने इतने ही मैचों में सात अंक जुटाए हैं। बाकी मैचों में टोटेंहम ने नाटिंघम फारेस्ट के विरुद्ध 0-0 के ड्रा के साथ इस सीजन के अपने पहले अंक कमा लिए। न्यूकासल ने बोर्नमथ के विरुद्ध 2-2 से ड्रा खेला जबकि क्रिस्टल पैलेस ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फुलहम को 3-2 से मात दी। ब्रेंटफर्ड और संडरलैंड का मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।

मार्टिनेज के गोल से जीता इंटरइटली की शीर्ष लीग सेरी आ में अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लुतारो मार्टिनेज द्वारा इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से इंटर मिलान ने नापोली को 3-2 से हरा दिया। डेनमार्क के स्ट्राइकर रासमस होयलुंद (50वें) और इटली के मिडफील्डर मत्तेओ पोलितानो (53वें मिनट) द्वारा किए गए गोलों की मदद से नापोली मैच में आगे चल रही थी लेकिन मार्टिनेज ने 56वें मिनट में इंटर का पहला गोल दाग आस जगाई और फिर मार्कस थुर्रम ने 82वें मिनट में मैच बराबर कर दिया और फिर (90+1 मिनट) में अपना दूसरा गोल कर मार्टिनेज ने इंटर को पूरे तीन अंक दिला दिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry