क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपने आठवें हफ्ते में ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब भी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ आगे है। जानिए क्या है पूरा मामला।
वीकएंड पर की 'स्पाइडर मैन' से ज्यादा कमाई
8वें हफ्ते ‘द ओडिसी’ ने करीब 433.97 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने करीब 416.95 करोड़ कमाए। इस तरह नोलन की फिल्म ने स्पाइडर-मैन को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया।
नोलन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
- ‘द ओडिसी’ की दुनियाभर में कमाई अब करीब 15,127 करोड़ की हो चुकी है।
- इसी के साथ यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
- फिल्म अब ऑल-टाइम ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की लिस्ट में भी 14वें स्थान पर पहुंच गई है।
- वहीं, ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ अब भी ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
ऑल टाइम कलेक्शन में स्पाइडर मैन आगे
भले ही इस हफ्ते ‘द ओडिसी’ ने स्पाइडर-मैन को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई भी शानदार बनी हुई है। फिल्म दुनियाभर में करीब 22,691 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
फिल्म ने हाल ही में नॉर्थ अमेरिका में 8,509 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है। खास बात यह है कि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने यह आंकड़ा सिर्फ 36 दिनों में पार किया, जो एक नया रिकॉर्ड है।
दोनों फिल्मों का इंडिया में कलेक्शन
वहीं, भारत की बात करे, तो दोनों फिल्मों ने यहां भी धूम मचा रखी है।
'द ओडिसी' ने इंडिया में 192.82 करोड़ का कलेक्शन किया है।
वहीं, दूसरी ओर ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 497.30 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
