11 दिसंबर को शनि देव मार्गी होने वाले हैं. यानी इस दिन शनि की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. शनि देव पूरे 30 साल बाद मीन राशि में मार्गी चाल चलेंगे इसके बाद शनि 3 जून 2027 तक सीधी चाल ही चलेंगे. इस बदलाव का असर कई राशियों के करियर, कारोबार, आय और आर्थिक मामलों में देखने को मिल सकता है. खासतौर पर वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के लिए इसे शुभ बताया जा रहा है. आइए जानते हैं कि मार्गी शनि कीन राशियों को लाभ देंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी बताया जा रहा है. मीन राशि में शनि आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होंगे. यह भाव आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा माना जाता है. शनि की सीधी चाल के बाद कमाई के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. कारोबार करने वालों को विस्तार का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति में भी पहले की तुलना में सुधार होने की संभावना है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी शनि का मार्गी होना सकारात्मक रह सकता है. मीन राशि में शनि आपके 10वें भाव में मार्गी होंगे. यह भाव करियर और कारोबार से संबंधित माना जाता है. 11 दिसंबर के बाद नौकरी या व्यवसाय में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. जो लोग करियर बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल आर्थिक और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है. मीन राशि में शनि आपके छठे भाव को प्रभावित करेंगे. ज्योतिष में छठे भाव का संबंध नौकरी, कर्ज, शत्रु और प्रतियोगिता से माना जाता है. इस अवधि में आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव माने जाते हैं. इसलिए शनि की चाल में बदलाव को इस राशि के लिए खास माना जाता है. मीन राशि में शनि आपके तीसरे भाव में मार्गी होंगे. इससे साहस, पराक्रम, संचार और कार्यक्षेत्र में मजबूती आने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है. कारोबार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई और अच्छी डील मिलने की संभावना भी जताई गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
