बिलासपुर.
रक्षाबंधन की रात दो लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गुटों के टकराव और पथराव में बदल गया. घटना में कुछ लोगों को पत्थर लगे. सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही सक्रिय हो गई.
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने ड्रोन कैमरों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान शुरू की. अब तक तीन चरणों में कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पहले चरण में पुलिस ने दंगा फसाद, पथराव और विभिन्न धाराओं में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें मौला बख्श, शेख अजरुद्दीन, मोहम्मद जाहिद, शफीक अहमद, शकील उर्फ सोनू, मोहम्मद लाइक, रेहान अली उर्फ इरानी, मुहम्मद जुनैद, शेर खान, मो. अजहर कुरैशी, विजेद्र अनंत, अब्दुल रज्जाक, अरबाज खान, सोहेल खान, नुमान अली, शेख सुल्तान, मोहम्मद मुस्तकीन, राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव और छत्रपाल साहू शामिल हैं. दूसरे चरण में पुलिस ने अक्षय सिंह, अभय शर्मा, मोहनीश गोस्वामी और सतानंद साहू को गिरफ्तार किया.
इन चारों को पुलिस ने जुलूस के रूप में सड़क पर ले जाकर कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की. कार्रवाई के तीसरे चरण में आज पुलिस ने आज सन्नी ध्रुव 18 साल, दुर्गेश पुरी गोस्वामी 19 साल, अभिजित नेताम 19 साल, करण कश्यप उर्फ बडू 23 साल, कन्हैया मरावी 19 साल सभी निवासी तिफरा कुंदरापारा के रहने वाले है. वहीं पुलिस की तीन चरणों में हुई कार्रवाई में अब तक 29 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. आज पांच आरोपियों को खुले सड़क पर जुलूस के रूप में ले जाने के बाद अब पुलिस की जांच का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव रामसिंह की गिरफ्तारी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
