भारत की नजर फाइनल पर, बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड के साथ उतरेगी टीम इंडिया

खेल

दुबई
 भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेलेगी। भारत ने रिकॉर्ड सात बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीता है। इस संस्करण में 5 सितंबर को पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदने के बाद टीम सेमीफाइनल में पहुंच रही है। टीम को अभी तक खेले तीनों मैचों में जीत मिली है। वहीं बांग्लादेश ने दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारतीय महिला टीम का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच पहली बार 2013 में टी20 इंटरनेशनल मैच हुआ था। अबी तक दोनों टीमें इस फॉर्मेट में 24 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें भारत को 21 जीत मिली है तो बांग्लादेश ने सिर्फ तीन ही मुकाबले अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 इंटरनेशनल में आखिरी बार 2023 में मीरपुर में 4 विकेट से हराया था।

एशिया कप फाइनल में भारत को हरा चुका बांग्लादेश
महिला एशिया कप का खिताब भारत ने 7 बार जीता है तो बांग्लादेश की टीम भी एक बार चैंपियन रही है। टीम ने 2018 में मलेशिया के क्वालालंपुर में हुए टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। फाइनल में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश ने भारतीय महिला टीम को मात दी थी। वह पहला मौका था जब भारत महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम करने में असफल रहा था।

हालिया मैचों में भारत की एकतरफा जीत
भारत और बांग्लादेश की महिला टी20 के बीच हुए आखिरी 5 टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो सभी एकतरफा रहे हैं। भारतीय महिला टीम को इनमें जीत हासिल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। इसी साल महिला टी20 विश्व कप 19 गेंद रहे बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था। उससे पहले 2024 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। महिला एशिया कप के उस सेमीफाइनल को भारत ने आसानी से 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry