विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश राज्य

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'आशीर्वाद का दीया' भी प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी अन्य कार्यक्रमों में भी उपस्थित रहेंगे। 

विश्वकर्मा जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार व स्वदेशी मेला 2026 पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम योगी मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व टूलकिट का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहेंगे।

जनभवन में राज्यपाल संग 'गंगासागर नमो नमः' का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

राज्यपाल महामहिम आनन्दी बेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनभवन में शाम को 'गंगासागर नमो नमः' का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे। जनभवन में गंगोत्री से गंगा सागर थीम पर प्रतिकृति का निर्माण किया गया है, जिसमें चारों धाम की प्रतिकृति भी है। इसमें प्रयागराज, काशी के घाट व मंदिर आदि की छवि भी दिखेगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री प्रयागराज से लाए गए गंगाजल को यहां अर्पित करेंगे।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर प्रज्ज्वलित करेंगे 'आशीर्वाद का दीया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को राष्ट्र प्रेरणा स्थल भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों के प्रति आभार जताने, उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के लिए मुख्यमंत्री यहां 'आशीर्वाद का दीया' भी प्रज्ज्वलित करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry