पटना से बिहारशरीफ तक छोटी सड़कों का होगा रखरखाव, 7 साल की जिम्मेदारी निर्माण कंपनियों पर

राज्य

 पटना
इस बार की रोड मेंटेनेंस पालिसी में जिन सड़कों को अगले सात वर्षों के रखाव को ले निर्माण कंपनियों को दिया गया है, उनमें प्राय: सभी जिलों में ऐसी सड़कें हैं जिनकी लंबाई एक किमी भी नहीं है।

पटना के लिए बने पैकेज में तो इसकी भरमार है। निर्माण कंपनी को अब इन छोटे-छोटे स्ट्रेच में अपनी सक्रियता दिखानी है। कहीं भी शिकायत मिली तो मामला ऊपर जाएगा।

पटना में 0.10 किमी लंबाई वाली सड़क का रख रखाव भी
पटना के लिए रोड मेंटेनेंस पालिसी के तहत जो पैकेज बना है उसमें एक छोटी सड़क 0.17 किमी लंबी दिखती है। यह सड़क नेहरू पथ में आयकर गोलंबर से तारमंडल की ओर आगे बढ़ने पर सोना मेडिकल हाल के समीप बनी सर्विस लेन है।

दिलचस्प यह है कि एक सड़क ऐसी है जिसकी लंबाई 0.10 किमी है। यह सड़क फुलवारीशरीफ स्थित पूर्णेंदुनगर से योगेंद्र भगत के घर तक की है।

न्यू डाकबंगला रोड में 0.40 किमी, बैंक रोड में 0.80 किमी, बंदर बागीचा में 0.10 किमी, चितकोहरा गाेलंबर से अश्नरोही सैन्य बेस तक 0.22 किमी सड़क के रख रखाव को रोड मेंटेनेंस पालिसी के पैकेज में जगह मिल गयी है।

बिहारशरीफ में भी छोटी-छोटी सड़कों का रख-रखाव
पटना से सटे बिहारशरीफ में भी छोटी लंबाई वाली सड़कों को रोड मेंटेनेंस पालिसी के तहत बने पैकेज में शामिल कर लिया गया है।

शहर के भीतर नालंदा कालेज रोड से बारादरी रोड तक की लंबाई 0.43 किमी है। अब यह रोड मेंटेनेंस पालिसी के पैकेज में शामिल है।

पावर ग्रिड कल्याणबिगहा से हरनौत रेलवे स्टेशन तक की सड़क 0.33 किमी है, दीपनगर बाजार रोड 0.70 किमी, कल्याण बिगहा बापास से चेरो बहादुरपुर लिंक रोड की लंबाई 0.28 किमी है और राजगीर के इंडो-होक्के लिंक रोड की लंबाई 0.95 किमी है। इन सड़को रख रखाव भी तय निर्माण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

बोधगया में 0.58 किमी सड़क शामिल
रोड मेंटेनेंस पालिसी में शामिल सड़कों की सूची को देखें तो बोधगया में तिब्बत धर्मशाला से होटल ओम इंटरनेशनल तक की 0.58 किमी सड़क, मोतिहारी में पेट्रोल पंप से लेकर गायत्री मंदिर रोड 0.45 किमी, मुजफ्फरपुर में रेवाघाट रोड 0.60 किमी, समस्तीपुर में रेलवे ओवरब्रिज रोड 0.43 किमी, बेगूसराय में बरौनी रेलवे स्टेशन रोड 0.90 किमी भी छोटी सड़कों की सूची में प्रमुख है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry