भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह, टिकट के लिए रातभर स्टेडियम के बाहर डटी भीड़

खेल

 रांची

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर (मंगलवार) से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होना है. बाकी तीन मुकाबले इंदौर (11 अक्टूबर), हैदराबाद (14 अक्टूबर) और बेंगलुरु (17 अक्टूबर) में खेले जाने हैं। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने रांची में होने वाले मुकाबले का खुमार फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. टीम इंडिया को अपने सामने खेलते देखने की चाहत में क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदने के लिए रातभर जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के बाहर डटे रहे. टिकट काउंटर खुलने में अभी कई घंटे बाकी थे, लेकिन फैन्स ने अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर ली थी। 

दरअसल, मुकाबले के टिकटों की बिक्री 5 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 9 बजे से शुरू होनी है. हालांकि, टिकट लेने के लिए क्रिकेट फैन्स देर रात से ही स्टेडियम पहुंचने लगे. रात बीतने के साथ यहां लोगों की संख्या बढ़ती गई और सुबह होने से पहले ही टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतार लग गई। 

कई फैन्स पूरी रात स्टेडियम के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. फैन्स की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रांची में भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर किस कदर उत्साह है। 

भारत का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में जगह हासिल करना फैन्स के लिए किसी जुनून से कम नहीं है. टिकटों की मांग को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने रात में ही स्टेडियम पहुंचकर लाइन में लगना बेहतर समझा, ताकि सुबह टिकट काउंटर खुलते ही उनकी बारी आ सके. टिकट काउंटर खुलने के साथ ही भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है. फैन्स की लंबी कतार ने यह साफ कर दिया है कि मुकाबले के दिन जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स का माहौल बेहद खास रहने वाला है। 

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, नमन धीर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव। 

भारत-विंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची)
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर)
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद)
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry