स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें : सचिव रघुराज एम.आर.

मध्य प्रदेश राज्य

रोजगार सृजन, नशामुक्ति जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश
भोपाल

स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा के लिए विगत दिनों सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग रघुराज एम.आर. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव रघुराज ने मिशन के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति, रोजगार के अवसरों के सृजन और युवाओं के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
सचिव रघुराज एम.आर. ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार सृजन तथा भविष्य में उपलब्ध होने वाले रोजगार के लक्ष्यों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री तैयार कर प्रदर्शित करने पर जोर दिया।
बैठक में श्रम प्रहरी पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिष्ठानों और श्रमिकों की जानकारी मिशन की परियोजना प्रबंधन इकाई को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, शैक्षणिक संस्थानों में टेली-मानस हेल्पलाइन और मोबाइल एप के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विभागीय प्रमुख कार्य-निष्पादन संकेतकों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने के संबंध में निर्देशित किया गया। मिशन के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय और जनसंपर्क गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में सुश्री अदिति गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एमपीएसएसडीईजीबी, भोपाल; डॉ. संतोष कुमार गांधी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग; श्रीमती सुचिता तिर्की, अतिरिक्त संचालक, सामाजिक न्याय विभाग; सी.के. बघेल, संयुक्त संचालक, रोजगार संचालनालय; सुनील देसाई उपस्थित थे।