Chandigarh News: ट्रक ड्राइवरों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ट्रांसपोर्ट नगर में शुरू होगी कैंटीन

राज्य

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में जल्द ही कैंटीन सुविधा मिलेगी और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी बढ़ाए जाएंगे। प्रशासक गुलाब चंदट्रांसपोर्ट नगर में जल्द खुलेगी कैंटीन सुविधा।प्रशासक ने विकास कार्यों और लंगर सेवा की समीक्षा की।

सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और यहां आने वाले लोगों को जल्द कैंटीन की सुविधा मिल सकती है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने यहां कैंटीन खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने और प्रवेश व निकास द्वारों पर बैरिकेडिंग पुख्ता करने के निर्देश दिए। प्रशासक ने वेब्रिज समेत जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और जनसुविधाओं में सुधार के काम तेजी से पूरा करने को कहा।

ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास अनधिकृत रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई और बेहतर संचालन के लिए विभागों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया। इससे पहले प्रशासक ने सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में धन गुरु रामदास लंगर सेवा की समीक्षा की। इसके तहत अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंद आगंतुकों को निशुल्क भोजन दिया जाता है। कटारिया ने सेवा पर संतोष जताया और कठिन परिस्थितियों में लोगों की मदद करने वाली इस पहल की सराहना की।.