शनि की चाल से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत? अगले 100 दिन करियर और धन के लिए रहेंगे खास

राशिफल

 ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से परिणाम देते हैं. इसलिए शनि की चाल या नक्षत्र में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है. बता दें अक्टूबर की शुरुआत में शनि ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था.वे अगले साल फरवरी तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस समय शनि वक्री चाल भी चल रहे हैं. ऐसे में शनि की इस स्थिति का कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है. आने वाले 100 दिन इन राशियों के लिए नए अवसर और तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान फायदा होने के संकेत हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय करियर और कामकाज के लिहाज से शानदार रह सकता है. नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे. आने वाले दिनों में आपके प्रयास अच्छे परिणाम दे सकते हैं. सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाले 100 दिन राहत और खुशियां लेकर आ सकते हैं. निजी जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं. कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. इस दौरान कोई अच्छी खबर भी मिलेगी. आर्थिक मामलों में भी लाभ के योग बन सकते हैं. हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए शनि की यह स्थिति करियर में तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपके काम की सराहना हो सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और पद में बदलाव के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने के संकेत हैं. इससे आपकी आर्थिक चिंताएं कम होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आने वाले 100 दिन मेहनत का अच्छा फल लेकर आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे. नए ग्राहक जुड़ने से व्यापार का दायरा बढ़ सकता है. आय के नए स्रोत बनने के भी संकेत हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा मजबूती आ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाले 100 दिन राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं. कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा. लगातार मेहनत करते रहें, आने वाले समय में आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.