भाटपाररानी(देवरिया)
पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और सलेमपुर से एक बार सांसद रहे।उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
हरिवंश सहाय काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इन दिनों नोएडा में उनके बेटे जिला जज अशोक कुमार के पास रह रहे थे। वहीं उनका इलाज चल रहा था। उनके छोटे पुत्र अरविंद सहाय ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे नोयडा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी विशम्भरपुर में होगा।
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद हरिवंश सहाय भाटपाररानी विधान सभा से चार बार विधायक व एक बार बार सांसद रहे। अंतिम चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी से 2014 में लोकसभा का लड़ा था। जिसमें हार गए। इस चुनाव में भाजपा से रविंद्र कुशवाहा सांसद बने।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

