नई दिल्ली
दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का असर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों पर भी पड़ा है। सोमवार को अडानी से अंबानी और एलन मस्क से सर्गी ब्रिन तक की संपत्ति में 42.6 अरब डॉलर की सेंध लग गई। सोमवार को जहां भारती शेयर बाजारों में बिकवाली की आंधी के चलते अंबानी और अडानी की संपत्ति 3.7 अरब डॉलर कम हो गई वहीं, अमेरिकी शेयर बाजारों में हुई गिरावट से मस्क, बेजोस, बिलगेट्स, वॉरेन बफेट जैसे अरबपतियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
अमेरिकी शेयर बाजार भी बेजार
बता दें सोमवार को सेंसेक्स 1456 अंक लुढ़कर 52846 के स्तर पर तो निफ्टी 427 अंकों के भारी नुकसान के साथ 15774 के स्तर पर। जबकि, अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 876.05 (2.79%) गिरकर सोमवार को 30,516.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक में 4.68 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई। नैस्डैक 530 अंकों का गोता लगाकर 10809 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी भी 3.88 फीसद की तगड़ी गिरावट के साथ 3749 के स्तर पर बंद हुआ था।
टेस्ला इंक के शेयरों में भारी गिरावट
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक के शेयरों में सोमवार को 7.10 फीसद की भारी गिरावट हुई। इसका असर ये हुआ कि एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 11.8 अरब डॉलर कम हो गई और अब उनकी कुल संपत्ति 203.3 अरब डॉलर ह रह गई है। आंकड़े फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर के हैं। इस लिस्ट में अब बर्नार्ल्ड ऑर्नाल्ट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, हालांकि उन्हें भी कल 5.8 अरब डॉलर का झटका लगा था। अब उनकी कुल संपत्ति 140.2 अरब डॉलर ही रह गई है। अब तीसरे पोजीशन पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं, जिन्हें सोमवार को 6 अरब डॉलर का झटका लगा था। कभी दुनिया के सबसे अमीर रहे जेफ बेजोस की कुल संपत्ति अब 129.4 अरब डॉलर ही रह गई है। दुनिया के टॉप टेन अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज बिलगेट्स को 2.3 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। उनकी कुल संपत्ति इस समय 121.2 अरब डॉलर है। वॉरेन बफेट को 3.8 अरब डॉलर का झटका लगा है।
अडानी-अंबानी को भी झटका
मुकेश अंबानी को 1.9 अरब डॉलर का। अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर के नीचे आ गई है। अडानी भी सोमवार को बिकवाली की चोट से बच नहीं पाए और उनकी कुल संपत्ति में से 1.8 अरब डॉलर कम हो गए। अब वह 96.7 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। लैरी पेज को 3.8 अरब डॉलर तो लैरी एलिशन को 4.39 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। जबकि, 10वें स्थान पर काबिज सर्गी ब्रिन को 3.5 अरब डॉलर का झटका लगा है। बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग है। गणना के बारे में विवरण प्रत्येक अरबपति के प्रोफाइल पेज पर मूल्य विश्लेषण से किया गया है। आंकड़े न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन के अंत में अपडेट किए जाते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

